Monday, August, 24,2026

अलवर में झमाझम, लक्ष्मणगढ़ में 75MM बारिश

जयपुर: राजस्थान में रविवार को मौसम ने करवट ली। अलवर जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई, जबकि सवाई माधोपुर समेत अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जयपुर में दोपहर करीब 3 बजे बूंदाबांदी हुई और आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बारिश के बाद भी उमस बनी रही। प्रदेश में रविवार को सबसे अधिक 75 मिमी बारिश अलवर के लक्ष्मणगढ़ में दर्ज की गई। कठूमर में 57 मिमी, भरतपुर के बरेठा में 46 मिमी, अलवर के रैनी में 45 मिमी, राजगढ़ में 39 मिमी और भरतपुर के नदबई में 33 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में अगले एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि 25 से 27 अगस्त के बीच कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

42 बांध हुए लबालब

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान दो और बांध लबालब हो गए। इसके साथ पूरी तरह भर चुके बांधों की संख्या 42 हो गई है। वहीं 440 बांध आंशिक रूप से भरे हैं, जबकि इस में मानसून अब तक 211 बांध सूखे हैं। जोनवार स्थिति की बात करें तो कोटा में 70.71 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 58.01, जयपुर में 55.44, उदयपुर में 44.55, भरतपुर में 44.24 और जोधपुर जोन में 18.30 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery