Monday, August, 24,2026

विश्व में अक्षुण्ण रही भारतीय ज्ञान परंपरा पर वैश्विक शोध जरूरी: राज्यपाल बागडे

उदयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा केवल इतिहास नहीं, बल्कि आधुनिक विज्ञान, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में भी महत्वपूर्ण आधार है। वे रविवार को पेसिफिक अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर देश-दुनिया में शोध और अध्ययन की आवश्यकता बताई। कुलगुरु प्रो. हेमंत कोठारी ने स्थानीय ज्ञान और पवित्र ज्यामिति को आधुनिक नवाचार से जोड़ा। समूह अध्यक्ष प्रो. बीपी शर्मा ने प्राचीन संस्कृत वाङ्गय को आधुनिक शोध के लिए उपयोगी बताया। ऑस्ट्रेलिया की रेबेका टेलर ने भारतीय मूर्तिकला और ज्यामितीय परंपराओं की आधुनिक प्रासंगिकता बताई। संगोष्ठी में 222 शोध पत्रों का वाचन हुआ। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा, आयोजन सचिव प्रो. अजातशत्रु सिंह शिवरती, संगोष्ठी निदेशक प्रो. टी. पी. आमेटा, प्रो. दिलेन्द्र हिरन और प्रो. हेमंत पंड्या सहित विशेषज्ञ मौजूद रहे।

मेवाड़ की गौरवगाथा से रूबरू हुए राज्यपाल

इसके बाद राज्यपाल कैलाशपुरी पहुंचे और एकलिंगनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एएसपी उमेश ओझा, कार्यपालक मजिस्ट्रेट हितेष त्रिवेदी और मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मठाठा में बप्पा रावल पैनोरमा का अवलोकन कर उन्होंने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और सांस्कृतिक विरासत को जाना।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery