Monday, August, 24,2026

भविष्य में चंद्रयान-3 मिशन की कहानी बच्चों को भी सुनाई जाएगी

अहमदाबाद: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भविष्य के भारत में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की कहानी बच्चों को भी सुनाई जाएगी। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां अब विकसित देशों के बराबर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र युवाओं, स्टार्टअप, वैज्ञानिकों और नवाचार के लिए अवसरों का नया आकाश बन रहा है। शेखावत ने अहमदाबाद में तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) और इसरो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर और उच्च क्षमता वाली कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों का एकीकरण आने वाले समय में किसी देश की भू-राजनीतिक स्थिति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ने का अर्थ इसरो जैसी संस्थाओं के महत्व को कम करना नहीं है। निजी भागीदारी को उन्होंने 'अंतरिक्ष से जुड़े अवसरों का लोकतंत्रीकरण' बताया। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में नए विचारों, निवेश और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। शेखावत ने कहा कि वर्तमान दौर उन्नत तकनीकों के तेजी से विकास का है। आने वाले वर्षों में इनका प्रभाव मानव जीवन पर व्यापक रूप से दिखाई देगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery