Monday, June, 29,2026

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर मिलें पट्टेः वासुदेव देवनानी

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को निर्धारित समय सीमा में पट्टा तथा अन्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। एडीए एवं नगर निगम आयुक्त नित्या के. सहित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन के हित में शुरू की गई योजनाओं का पूरा लाभ लोगों तक पहुंचे।

उन्होंने विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने, कच्ची बस्तियों के नियमन, शिवाजी महाराज एवं भगवान झूलेलाल की प्रतिमा स्थापना, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत, ई-बस सेवा तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। वासुदेव देवनानी ने नोसर-चौरसियावास-पृथ्वीराज नगर, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से चामुंडा तिराहा सहित चार नई सड़कों के प्रस्तावों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और विकास कार्यों की तकनीकी स्वीकृतियां शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।

अजमेर उत्तर चिकित्सा सुविधाओं का नया हब

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर के कस्तूरबा स्वास्थ्य केन्द्र में कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया तथा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भकिया। उन्होंने कहा कि इन मशीनों से हजारों नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा मिलेगी और मरीजों को अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर चिकित्सा सुविधाओं का महत्वपूर्ण हब बन रहा है। जेएलएन अस्पताल में 190 करोड़ रुपए की लागत से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य तथा रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा, भारती श्रीवास्तव, सीताराम शर्मा सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery