Wednesday, July, 15,2026

PM मोदी 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित

विक्टोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और लघु द्वीपीय विकासशील देशों (स्मॉल आइलैंड डवलपिंग स्टेट्स) के हितों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए देश के पहले 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से सम्मानित किया। यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि यह उन नेताओं के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने 'ब्लू होराइजन' की अवधारणा को मजबूत करने और समुद्री संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्मान स्वीकार करते हुए मोदी ने इसे जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे सभी देशों को समर्पित किया। मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान पीढ़ी की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी भी है। उन्होंने दोहराया कि भारत पृथ्वी को अधिक हरित और टिकाऊ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। पीएम मोदी ने 'मिशन लाइफ', 'एक पेड़ मां के नाम', अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन तथा 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।

जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर 'ग्लोबल साउथ' परः मोदी

पीएम मोदी ने रविवार को सेशेल्स की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि 'ग्लोबल साउथ', विशेषकर छोटे द्वीपीय देश, जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जलवायु कार्रवाई निष्पक्षता, जिम्मेदारी और समानता के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्र तटों का क्षरण, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव, मौसम की अनिश्चितता और तटीय समुदायों पर बढ़ता संकट जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं। मोदी ने कहा कि सेशेल्स से भारत का रिश्ता सिर्फ 50 साल पुराना नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत अगस्त 1770 में हुई थी। जब 'थेलेमाक' जहाज से यहां 5 भारतीय पहुंचे थे। जब लोग दुनिया का नक्शा देखते हैं, तो उन्हें सेशेल्स हिंद महासागर में बसे कुछ छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह दिखाई देता है। लेकिन हमारे लिए सेशेल्स सिर्फ द्वीपों का समूह नहीं, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है।

भारत-सेशेल्स के बीच रक्षा, डिजिटल भुगतान समेत 19 समझौतों पर सहमति

मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारत और सेशेल्स ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 19 महत्वपूर्ण समझौतों की घोषणा की। समझौतों में प्रत्यर्पण संधि, बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग, यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली और एक्जिम बैंक की ऋण सुविधा से जुड़े समझौते शामिल हैं। भारत ने सेशेल्स को एक गश्ती पोत, 10 यूटिलिटी वाहन, पांच लेजर रेडियल नौकाएं, छह एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट उपलब्ध कराया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery