Tuesday, June, 30,2026

युवाओं ने मोबाइल फोन से खींची 120 तस्वीरों में दिखाया 'जयपुर हमारी नजर से'

जयपुर: गौरांगिनी आर्ट्स की ओर से रविवार को जवाहर कला केंद्र में एक दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी 'जयपुर हमारी नजर से' का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया। प्रदर्शनी में 17 वर्षीय कृष्णप्रिया भाटिया तथा उनके मित्र अंतरिक्षा गुप्ता, पलक अरोड़ा, परिधि गुप्ता और तन्वी शर्मा द्वारा मोबाइल फोन से खींची गई करीब 120 तस्वीरें प्रदर्शित की गई। इन तस्वीरों के माध्यम से युवा फोटोग्राफर्स ने जयपुर की हेस्टेिज, संस्कृति, स्थापत्य धरोहर और आधुनिक विकास को अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर दीया कुमारी ने युवाओं की रचनात्मकता और फोटोग्राफी कौशल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी जयपुर को एक अनूठे और प्रेरणादायक नजरिए से प्रस्तुत करती है। उन्होंने शहर के 300वें स्थापना वर्ष समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं, बल्कि जयपुर के प्रत्येक नागरिक की हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन शहर की पहचान को और मजबूत बनाते हैं तथा जनभागीदारी से ये समारोह और अधिक यादगार बनेंगे। कार्यक्रम में रवि नैय्यर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, सिटी पैलेस जयपुर के ओएसडी एवं वरिष्ठ वैदिक कलाकार रामू रामदेव भी मौजूद रहे। गौरागिनी आर्ट्स की अध्यक्ष डॉ. रागिनी ईश्वर ने कला प्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आगंतुकों का युवा फोटोग्राफर्स का उत्साहवर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery