Monday, June, 29,2026

ईरान का पलटवार... बहरीन-कुवैत पर दागीं मिसाइलें

दुबई: अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने रविवार को बहरीन और कुवैत पर ड्रोन एवं मिसाइल हमले कर पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया। ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई जारी रखी तो युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही वार्ता पूरी तरह रोक दी जाएगी। कुवैत की सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, बहरीन के गृह मंत्रालय के अनुसार एक मिसाइल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित रिहायशी इमारत पर गिरी, जिससे इमारत की ऊपरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। बहरीन ने घटना की कड़ी निंदा की है।

बाहरी दखल पर ईरान की दो टूक

\इराक यात्रा पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराधची ने कहा कि होर्मुज में किसी भी बाहरी दखल से तनाव और बढ़ेगा तथा समुद्री मार्ग सामान्य होने में और देरी होगी। उन्होंने दोहराया कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर नियंत्रण का अधिकार ईरान के पास होना चाहिए। अमेरिकी नौसेना की बहुराष्ट्रीय समुद्री संस्था ने इस जलमार्ग में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए नया समुद्री मार्ग विकसित करने की घोषणा की थी।

ट्रंप बोले... जरूरत पड़ी तो और करेंगे हमला

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमान ने बताया कि उसने शनिवार को ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणालियों, वायु रक्षा ठिकानों, ड्रोन भंडार और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये कार्रवाई युद्धविराम के कथित उल्लंघन के जवाब में की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका व्यापक सैन्य कार्रवाई के लिए मजबूर हो सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery