Monday, June, 29,2026

बाघ संरक्षण का नया रोडमैप तैयार करेगा सरिस्का

जयपुर/अलवर: देश में बाघ संरक्षण को नई दिशा देने और बाघों के पुनर्वास के लिए विज्ञान आधारित रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से रविवार को अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में 'बाघों का पुनर्वासः अवसर और चुनौतियां' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि बाघों का संरक्षण केवल एक प्रजाति को बचाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह वनों, जलस्त्रोतों और समृद्ध जैव विविधता की रक्षा का आधार भी है। एनटीसीए और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में देशभर के टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और वन्यजीव विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यशाला में बाघों के पुनर्वास, सक्रिय प्रबंधन और भविष्य की संरक्षण रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2005 में स्थानीय स्तर पर बाघों से खाली हो चुके सरिस्का ने आज 56 बाघों की आबादी के साथ दुनिया के सामने एक सफल वैज्ञानिक पुनर्वास मॉडल प्रस्तुत किया है।

जैव विविधता बचाने पर भी फोकस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाघ संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सरिस्का, पन्ना और प्रोजेक्ट चीता की सफलता में ग्रामीणों की भागीदारी निर्णायक रही है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के हितों, आजीविका और विकास को भी समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने 'भारत में बाघों के सक्रिय प्रबंधन का रोडमैप', "भारत में बाघों के पुनर्वास एवं संरक्षण पर पुस्तिका' तथा 'प्रोजेक्ट चीता की वार्षिक रिपोर्ट (सितंबर 2024 से दिसंबर 2025)' का विमोचन किया। इन प्रकाशनों में बाघों के पुनर्वास, पर्यावास विकास, शिकार आधार सुदृढ़ करने और सक्रिय संरक्षण प्रबंधन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कार्यशाला में पर्यावास बहाली, शिकार प्रजातियों के संवर्धन, वन्यजीव स्थानांतरण, लैंडस्केप कनेक्टिविटी, निगरानी प्रणाली और प्रोजेक्ट चीता जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery