Monday, June, 29,2026

कड़ी मेहनत, अनुशासन व जनसेवा ही सफल लोकसेवक की पहचान

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिविल सेवा परीक्षा एवं भारतीय वन सेवा परीक्षा-2025 में चयनित राजस्थान के अभ्यर्थियों से संवाद किया। इस दौरान सफल अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी, संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता की कुंजी हैं।

उन्होंने कहा कि सिविल सेवा में चयनित युवा केवल अधिकारी नहीं, बल्कि लोकसेवक होते हैं। उन्हें अपने सेवाकाल को जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के निर्माण के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ मातृभूमि के प्रति भी उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत और विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी राष्ट्र सेवा और सिविल सेवा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विकास का व्यापक रोडमैप तैयार कर पानी, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी है।

UPSC चयनित अभ्यर्थियों के साथ सुना 'मन की बात' का 135 वां संस्करण

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिविल सेवा परीक्षा एवं भारतीय वन सेवा परीक्षा-2025 में चयनित अभ्यर्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 135 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम से देशभर में हो रहे सामाजिक नवाचारों और प्रेरणादायक प्रयासों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की शक्ति को भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर दवा की खुराक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बच्चे के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, एसीएस अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery