Monday, June, 29,2026

DGP राजीव शर्मा के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे वरिष्ठ IAS और IPS

जयपुर/नोएडा: राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के पिता एवं सेवानिवृत्त सिटी मजिस्ट्रेट स्वर्गीय सुरेश चंद्र शर्मा की प्रार्थना सभा (तीये की बैठक) रविवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित क्लब 27 में आयोजित की गई। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। स्व. सुरेश चंद्र शर्मा का शुक्रवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

प्रार्थना सभा में आईएएस सुधांश पंत, आईपीएस वीके सिंह, कुंवर राष्ट्रदीप, अनिल पालीवाल, आईपीएस विशाल बंसल, एस सेंगाथिर, हवा सिंह घुमरिया, प्रफुल्ल कुमार, रिटायर्ड आईपीएस उमेश मिश्रा, रिटायर्ड डीजी बीएसएफ पंकज कुमार सिंह, रिटायर्ड आईपीएस हेमंत प्रियदर्शी, आईपीएस आदर्श सिद्ध, विपिन पांडे, आईपीएस किरण कंग सिद्ध, आईपीएस राहुल जैन, आईपीएस प्रीति जैन सहित मोती डूंगरी गणेश मंदिर महंत कैलाश शर्मा शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery