Tuesday, June, 30,2026

व्यावसायिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता तथा नेतृत्व कौशल पर मंथन

जयपुर: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की सीकासा जयपुर ब्रांच की ओर से दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस 'क्षितिज इंस्पायरिंग एक्सीलेंस फोर इंडिया 2047' का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए सीए छात्रों ने विभिन्न मोटिवेशनल व टेक्निकल सत्रों से व्यावसायिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता तथा नेतृत्व कौशल को और सुदृढ़ किया।

सीए सतीश कुमार गुप्ता, कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर, केंद्रीय परिषद सदस्य ने समापन पर कहा कि यह दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस सीए छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई। कॉन्फ्रेंस से छात्रों को बदलते व्यावसायिक परिवेश, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा वैश्विक अवसरों से अवगत कराया गया, जिससे उनके ज्ञान और दृष्टिकोण का विस्तार हुआ। उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न तकनीकी व प्रेरणादायी सत्रों ने छात्रों को न केवल पेशेवर कौशल को परिष्कृत करने का अवसर दिया, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार की भावना और उत्कृष्टता प्राप्त करने के प्रति प्रतिबद्धता विकसित की। सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने कहा कि दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस सीए छात्रों के लिए सीखने, नवाचार व व्यक्तित्व विकास का मंच सिद्ध हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आयोजित सत्रों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व नेटवर्किंग गतिविधियों ने छात्रों के ज्ञान और तकनीकी दक्षता को समृद्ध करने के साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना का विकास किया।

सीखने और विचारों के एक्सचेंज के मिले अवसर

जयपुर शाखा अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के समापन पर देशभर से प्रतिभागी छात्रों से प्राप्त प्रतिक्रियाएं उत्साहवर्धक रहीं। उन्होंने कहा कि 'क्षितिज' कॉन्फ्रेंस ने छात्रों को सीखने, विचारों के आदान-प्रदान और स्वयं को नए आयामों में विकसित करने का अवसर दिया। वहीं अंतिम दिन छात्रों के लिए तीन स्किल-अप सेशन व दो नॉलेज (टेक्निकल) सेशन आयोजित किए गए। प्रथम स्किल-अप सेशन में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए आर.सी. शर्मा, सीए मनोज गुप्ता व सीए यशवंत मंगल ने प्रोफेशन में सफलता की यात्रा, उद्योग व प्रैक्टिस में उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन पर अनुभव साझा किए।

एआई के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा

एआई व टेक्नोलॉजी विषय पर टेक्निकल सेशन में सीए ऋद्धी जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वित्त व व्यवसाय पर बढ़ते प्रभाव से छात्रों को अवगत कराया। तीसरे स्किल-अप सेशन में राजवीर सिंह चालकोई, आरएएस अशोक शर्मा, आईएएस बी.एल. गोयल व न्यायाधीश चन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने प्रशासनिक सेवाओं के अनुभव साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा सिविल सेवाओं व प्रोफेशनल जीवन से जुड़े पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जयपुर शाखा के सीकासा (सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) अध्यक्ष सीए शिव शर्मा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय छात्र सम्मेलन के आयोजन के लिए अतिथियों, वक्ताओं, पैनलिस्ट्स, प्रायोजकों, आयोजन समिति आदि का आभार जताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery