Wednesday, September, 09,2026

NRI हत्या के मामले में दंपती को उम्र कैद

श्रीगंगानगर: शहर के पुरानी आबादी क्षेत्र में एनआरआई वीरेंद्र सिंह की हत्या और शव जलाकर पहचान छिपाने के मामले में अदालत ने अबोहर निवासी दंपती को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एडीजे कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश कमल लोहिया ने दंपती जसमीन उर्फ आशु (26) और उसके पति रोहित (27) को दोषी ठहराया। अपर लोक अभियोजक विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि धारा 302 में दोनों को आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपए जुर्माना तथा धारा 201 में तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा दी गई। परिवादी की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र पाराशर ने पैरवी की।

अभियोजन के अनुसार, 18 दिसंबर 2022 को चक-7 जैड निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की हत्या की गई थी। वह श्रीलंका में कंपनी में सुपरवाइजर था और घटना से एक माह पहले भारत लौटा था। रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात डांसर जैसमीन से हुई थी। रकम ऐंठने के लिए उसे घर बुलाकर एटीएम, मोबाइल और पर्स छीनकर पासवर्ड लिया गया। जांच में सामने आया कि जसमीन के विजेंद्र से कथित संबंध थे और दंपती ने उसे किराए के मकान पर बुलाया था। इस दौरान रोहित बाथरूम में छिपा था और विजेंद्र के जसमीन के साथ होने पर उसने लोहे के तवे से सिर पर हमला किया। सिर पर चोट लगने से अचेत विजेंद्र की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को पानी की टंकी में डालकर रेहड़ी से सुनसान जगह पर ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और ऑनलाइन भुगतान के आधार पर दंपती को अबोहर से गिरफ्तार किया था। उस समय वीरेंद्र की बेटी की शादी 15 दिन बाद थी। पैर का कुछ हिस्सा नहीं जलने से परिजनों ने शव की पहचान की थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery