Wednesday, September, 09,2026

प्रमुख सचिव वित्त की जिम्मेदारी के साथ मेट्रो विस्तार की संभाली कमान

जयपुर: अतिरिक्त चार्ज में भी आईएएस वैभव गालरिया ने जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए शानदार काम किया है। प्रमुख सचिव वित्त जैसी बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के साथ उन्होंने जयपुर मेट्रो के सीएमडी का अतिरिक्त दायित्व भी प्रभावी तरीके से निभाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर मेट्रो के फेज-2 को आगे बढ़ाने में गालरिया की भूमिका अहम रही है। उनके निर्देशन में फेन 2 की प्रभावी डीपीआर तैयार हुई और अब यह परियोजना धरातल पर आकार ले रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया, जिसके बाद इसके निर्माण का काम शुरू हो चुका है। जून 2025 से वैभव गालरिया के पास जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सीएमडी का अतिरिक्त चार्ज है।

इस दौरान वित्त विभाग की व्यस्त जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने मेट्रो से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग की। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले जयपुर मेट्रो विस्तार को गति देने के लिए परियोजना को योजना, डीपीआर और विभिन्न स्तरों पर समन्वय को आगे बढ़ाया गया। फेज-2 जयपुर मेट्रो के विस्तार को बड़ी कड़ी है। परियोजना के क्रियान्वयन में जेएमआरसी की टीम गालरिया के निर्देशन में आगे बढ़ रही है।

खासा कोठी बनेगा बड़ा इंटरचेंज

जयपुर मेट्रो के विस्तार में खासा कोठी स्टेशन को भी महत्वपूर्ण इंटरचेंज के रूप में विकसित करने की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। इसका उद्देश्य मौजूदा फेज-1 और नए फेज-2 के नेटवर्क को आपस में निर्वाध रूप से जोड़ना है। खासा कोठी को बड़े इंटरपेज स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने से यात्रियों को मेट्रो के अलग अलग कॉरिडोर के बीच कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

फेज-1C में भी तेजी

जयपुर मेट्रो के मौजूदा नेटवर्क के विस्तार के लिए फेज-1C का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके तहत मेट्रो बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंचेगी। वर्तमान में गलताजी और ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास जमीन क्लीयरेंस से जुड़े काम के साथ शुरुआती सिविल कंस्ट्रक्शन गतिविधिया चल रही हैं। इस प्रोजेक्ट के आगे बढ़ने से शहर के पूर्वी हिस्से को मेट्रो नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

मानसरोवर से अजमेर रोड तक काम जारी

फेज-1D के तहत मानसरोवर से अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास चौराहे को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैभव गालरिया के निर्देशन में इस प्रोजेक्ट की नियमित साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की अड़यन नहीं आए। जेएमआरसी ने इस कॉरिडोर को वर्ष 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा है। इसके ट्रैक और कनेक्टिविटी से जुड़े कार्य धरातल पर शुरू कराए जा चुके हैं। इस कॉरिडोर के पूरा होने से मानसरोवर और अजमेर रोड क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से सीधे जुड़ सकेंगे।

परियोजनाओं को समयबद्ध आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका

वैभव गालरिया के सामने एक और राज्य के वित्त विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी ओर जयपुर मेट्रो जैसे बड़े शहरी परिवहन प्रोजेक्ट की निगरानी का दायित्व भी है। इसके बावजूद मेट्रो से जुड़े प्रोजेक्ट्स की नियमित समीक्षा और अधिकारियों के साथ समन्वय के जरिए काम को गति देने पर फोकस किया गया। सीएम शर्मा की जयपुर को बेहतर सार्वजनिक परिवहन
सुविधा देने की प्राथमिकता के बीच मेट्रो के विस्तार को मिल रही गति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फेज-2 के शिलान्यास से लेकर फेज-1C और फेज-1D के निर्माण तक जयपुर मेट्रो अब विस्तार के अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे गालरिया की भूमिका परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और उन्हें समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery