Wednesday, September, 09,2026

'निकाय चुनाव में भाजपा को सता रहा हार का डर'

जयपुर: प्रदेश में 9 और 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में हार का डर भाजपा नेताओं के चेहरे और चुनावी गतिविधियों में साफ नजर आ रहा है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर सहित कई स्थानों पर हुए भाजपा के रोड शो कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। अब सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर चुनावी माहौल प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दबाव बनाया जा रहा है और कुछ नेताओं द्वारा भाजपा पार्षद को वोट नहीं देने पर वार्ड में विकास कार्य नहीं कराने की धमकी दी जा रही है। गहलोत ने भाजपा के बागी उम्मीदवारों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी छापों को भी दबाव की राजनीति से जोड़ते हुए सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा जमीन पर अपना समर्थन खो चुकी है और सत्ता में होने के बावजूद जनता के बीच अपेक्षित स्वीकार्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि ढाई साल के शासन में जनता को हुई परेशानियों का असर चुनाव में दिखाई देगा। मतदाता सड़क, सफाई, पानी, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery