Wednesday, September, 09,2026

ढाई साल में घोषणा पत्र के 78 फीसदी वादे पूरे, बिजली में बनाया आत्मनिर्भर

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव रोड शो के दौरान कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं और प्रदेश में नई इंडस्ट्री आ रही हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हाई साल में 40 से 50 वर्ष में लंबित कार्य पूरे किए गए हैं।

सीएम ने दावा किया कि घोषणा पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं। उन्होंने ईआरसीपी-राम जलसेतु, यमुना का पानी, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बताते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में 12 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है और पिछले चार माह से दूसरे राज्यों को बिजली दी जा रही है। उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान पेपर लीक पर कहा कि पिछली सरकार में युवा परेशान थे, जबकि भाजपा सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नाहीं हुआ। कांग्रेस सरकार में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम किए गए थे, जिन्हें भाजपा सरकार ने। ने फिर एक किया। उन्होंने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' पर कहा कि निकाय चुनाव कम समय में कराए जा रहे हैं।

बैठक में चुनावी रणनीति की समीक्षा

इससे पहले पाली में मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहरों को आधुनिक आधारभूत ढांचे, बेहतर नागरिक सुविधाओं और सुशासन का केंद्र बनाया जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

86 कॉलोनियों के प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात

सीएम शर्मा से मंगलवार को सांगानेर एवं बगरू क्षेत्र की 86 कॉलोनियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनियों के नियमन सहित क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न स्थानीय समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में नियमन एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाडा, सचिव परशुराम चौधरी, राजेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, रविन्द्र शर्मा, ओम सिंह चन्द्रावत और अशोक सिंह राजावत मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery