Wednesday, September, 09,2026

साइबर अपराध से जोजरी तक... CS की सख्ती

जयपुर: प्रदेश में साइबर अपराध रोकने, जोजरी नदी को प्रदूषण से बचाने और गांवों में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के काम की मंगलवार को समीक्षा की गई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में हुई अलग-अलग बैठकों में अधिकारियों से इन कामों की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को तय समय में काम पूरा करने और लोगों को जल्द राहत देने के निर्देश दिए। साइबर अपराध और नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने साइबर ठगी के पीड़ितों की रोकी गई रकम जल्द वापस दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस और बैंकों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए, ताकि पीड़ितों को समय पर मदद मिल सके। बैठक में बताया गया कि नए आपराधिक कानूनों से जुड़े राष्ट्रीय डैशबोर्ड पर राजस्थान को 10 में से 10 अंक मिले हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत ने बताया कि मेडिको-लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्ट-मार्टम रिपोर्टिंग प्रणाली को सीसीटीएनएस से जोड़ा जा चुका है। डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि जांच अधिकारियों को ई-साक्ष्य ऐप का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके लिए 8,500 डिवाइस उपलब्ध हैं। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई।

जोजरी नदी का प्रदूषण रोकने के निर्देश

जोजरी नदी में प्रदूषण को लेकर हुई बैठक में सीएस ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए केवल अभी की समस्या दूर करने पर ध्यान न दें, बल्कि लंबे समय के लिए ठोस काम किया जाए। जोधपुर नगर निगम और जेडीए को नालियों और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। जोजरी से जुड़ी शिकायतों के लिए DOIT अलग पोर्टल तैयार करेगा। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष अपर्णा अरोड़ा, एसीएस जल संसाधन अभय कुमार, एसीएस उद्योग शिखर अग्रवाल, एसीएस वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार, एसीएस गृह भास्कर ए सावंत, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी और डीजी कानून व्यवस्था संजय अग्रवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery