Wednesday, September, 09,2026

सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे-ई-मित्र बंद

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग 20 सितम्बर को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 की पुनः परीक्षा कराएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। पिछली परीक्षा में पेपर लीक के विवाद के बाद आयोग ने परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किए हैं। केंद्रों पर कड़ी निगरानी होगी। 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र बंद रहेंगे। रियल टाइम डेट एवं स्टैम्प वीडियोग्राफी होगी। अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू रहेगा और मोबाइल सहित अन्य सामग्री ले जाना प्रतिबंधित होगा। आयोग जुलाई में एक बार पंजीकरण की केवाईसी प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करा चुका है। प्रवेश पत्रों पर क्यूआर कोड होंगे। सरकार की अनुशंसा पर 7 मई को एसआई-2021 परीक्षा निरस्त की गई थी। 859 पदों के लिए होने वाली पुनः परीक्षा में पहले 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery