Wednesday, September, 09,2026

'झूठ की गूंज' से मत होना गुमराहः मोदी

वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वडोदरा में जेन-जी के बीच पहुंचे तो माहौल राजनीतिक सभा से ज्यादा युवाओं के कार्यक्रम जैसा नजर आया। करीब 6 हजार युवाओं की मौजूदगी में मोदी ने करीब 25 मिनट संवाद किया। कार्यक्रम के लिए खास तौर पर Y आकार का रैंप तैयार किया गया था। भाषण से पहले मोदी इसी रैंप से चलते हुए युवाओं के बीच पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना 'वी विल रॉक यू' बजा और इसके बाद फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'आरी आरी' भी गूंजा। युवाओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की। मोदी ने कहा कि लोग युवाओं को 'झूठ की गूंज' से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहिए। मोदी का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर तंज माना जा रहा है। मोदी ने कहा, 'झूठ की गूंज से भ्रमित करने वाले लोग आपको हर चौराहे पर मिल जाएंगे, लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार के साथ चलता है।' उन्होंने युवाओं से राजनीतिक बयानबाजी के बजाय वास्तविक प्रगति और तथ्यों पर भरोसा करने का आह्वान किया।

'नाराज फूफा जी' को भी नहीं छोड़ा

जेन-जी संवाद के साथ प्रधानमंत्री ने वडोदरा में समर्पित माल ढुलाई गलियारे के पश्चिमी हिस्से के तीन प्रमुख खंडों का उ‌द्घाटन भी किया। इस दौरान फ्रेट कॉरिडोर की उपयोगिता पर सवाल उठाने वालों पर 'नाराज फूफा जी' वाला तंज कसा। मोदी ने कहा कि डबल-स्टेक कंटेनर मालगाड़ी ने मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से वडोदरा तक एक यात्रा में 250 से अधिक ट्रकों के बराबर माल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अब आलोचक पूछेंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, लेकिन देश के एक कोने से दूसरे कोने तक माल पहुंचाने के लिए ऐसी कनेक्टिविटी जरूरी है।

2004 में विचार, 2014 तक फाइलों का सफर

प्रधानमंत्री ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार शुरू हुआ और 2006 में विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक जाती रहीं। 2014 के बाद परियोजना को गति दी गई। मोदी ने कहा कि अब 2,800 किलोमीटर लंबे समर्पित माल ढुलाई गलियारे का काम पूरा हो गया है।

AI की ताकत बनेगा युवा

मोदी ने कहा कि भारत को AI की वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार करना होगा। अब केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्किल पर फोकस किया जा रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा है। इससे माल परिवहन की रफ्तार बढ़ी है। भारत 'चिप से लेकर शिप' तक विनिर्माण के क्षेत्र में नया अध्याय लिख रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery