Wednesday, September, 09,2026

चुनावी घमासान तेज, विवादित बयानों से गरमाया माहौल

दौसा/टोंक/रामगंजमंडी: प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रचार के बीच नेताओं की बयानबाजी तल्ख होती जा रही है। दौसा के लालसोट में पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने भाजपा की किन्नर प्रत्याशी मीनू बाई किन्नर को लेकर टिप्पणी की तो विवाद खड़ा हो गया। टोंक में सांसद हनुमान बेनीवाल ने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को निशाने पर लिया। कोटा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रहलाद गुंजल के बयान पर पलटवार किया।

दौसा के लालसोट नगर परिषद के वार्ड 1 में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने वार्ड 34 की भाजपा प्रत्याशी मीनू किन्नर को लेकर कहा कि उन्हें टिकट देना उचित नहीं है और जीतने पर वार्ड को लेकर लोग गलत नाम से पहचानेंगे। उन्होंने मीनू से चुनाव से हटने पर विचार करने की बात भी कही। इसके जवाब में मीनू बाई किन्नर ने भावुक होकर कहा कि किन्नर भी इंसान हैं और किसी मां-बाप की संतान हैं। भाजपा विधायक रामबिलास मीणा ने बयान की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही।

बेनीवाल ने कन्हैया लाल को घेरा

टोंक के मालपुरा में आरएलपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को चूहा और बजरी माफिया बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान और मालपुरा की जनता उनसे डरती है, लेकिन वह नहीं डरते। बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को भी निशाने पर लेते हुए उसे जल्द हटाने का दावा किया और आरएलपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

बिकाऊ बेल की तरह रोज दल बदलते है गुंजल : दिलावर

रामगंजमंडी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने प्रहलाद गुंजल को दल बदलू बताते हुए उनके चरित्र संबंधी बयान पर पलटवार किया। दिलावर ने गुंजल के पुराने बयानों का हवाला देते हुए पूछा कि वे किस चरित्र की बात कर रहे हैं। बिकाऊ बेल की तरह रोज दल बदलने वाले मुझे चरित्र का पाठ पढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि उनका चरित्र जनता जानती है और वह अपनी संपत्ति तक देने की बात कह चुके हैं, यदि उन पर कोई दाग साबित हो जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery