Wednesday, September, 09,2026

हाईवे पर तीन चचेरे भाइयों की मौत, बस ने अधेड़ को कुचला

बीकानेर/नागौर: प्रदेश में बीकानेर और नागौर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बीकानेर में कार्यक्रम से गांव लौट रहे तीन चचेरे भाइ‌यों की बाइक को अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं नागौर में कोर्ट जा रहे अधिवक्ता को निजी स्लीपर बस ने कुचल दिया।

जोधपुर हाईवे पर पलाना और उदयरामसर के बीच गंगाशहर थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे हुए हादसे में स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग की मौत हो गई। गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई के अनुसार, तीनों चचेरे भाई पलाना में नोखा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहे थे। जैन समाज के एक भवन के पास भारी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई और अधिक खून बहने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक का पता लगा रही है। तीनों विवाहित थे और किराना की दुकानों पर काम करते थे। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अनियंत्रित स्लीपर बस ने वकील को पीछे से मारी टक्कर

नागौर के डेह रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अमरपुरा निवासी अधिवक्ता धनाराम (55) साइकिल के साथ सड़क किनारे पैदल कोर्ट जा रहे थे। तभी जोधपुर-दिल्ली रूट की निजी स्लीपर बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। धनाराम की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित बस फुटपाथ की रेलिंग तोड़ते हुए आगे चल रही क्रेन से जा भिड़ी। क्रेन चालक ने कूदकर जान बचाई। हादसे में बस चालक और खलासी घायल हो गए। जबकि यात्री सुरक्षित रहे। नागौर कोतवाल नंदलाल ने बताया कि पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। परिजनों के अनुसार, धनाराम रोज गांव से साइकिल लेकर नागौर आते और रोडवेज बस स्टैंड के पास साइकिल खड़ी कर करीब तीन किलोमीटर पैदल कोर्ट जाते थे। स्थानीय लोगों ने फुटपाथ की जगह पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों के सड़क पर चलने को हादसों का कारण बताया है। उनका कहना है कि तीन महीने में यह चौथा हादसा है। पुलिस वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery