Thursday, April, 02,2026

मिट्टी की सुरंग ढहने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

सीकर: नेछवा थाना इलाके के गनेड़ी गांव में खेलने के लिए बनाई गई मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक बच्चे की जान बच गई, जिसके चिल्लाने पर लोगों को घटना बारे में पता चला। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

नेछवा थानाधिकारी कैलाश चंदने बताया कि होलश मेघवाल (10) पुत्र नानूराम मेघवाल, गौतम सैनी (14) पुत्र रतनलाल सैनी, दीपेश नायक (12) पुत्र भंवरलाल नायक और कृष्ण खेत में मिट्टी के 3 से 4 फीट ऊंचे टीले के नीचे बनाई सुरंग में खेल रहे थे। कृष्ण सुरंग के बाहर की ओर था। बाकी तीनों दोस्त अंदर चले गए। इस दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और होलश, गौतम और दीपेश मिट्टी के नीचे दब गए। कृष्ण के भी पैर मिट्टी में दबे थे। फिर भी उसने मिट्टी में दबे अपने दोस्तों को निकालने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए।

दो बच्चों के पिता की हो चुकी है मौत

होलश के पिता नानूराम की 1 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। दीपेश के पिता ने भी करीब डेढ़ से 2 साल पहले सुसाइड कर लिया था। दीपेश और होलश सरकारी स्कूल में पढ़ते थे।

बच्चों को बचाने में जुटे ग्रामीण

कृष्ण ने अपने दोस्तों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद तेज आवाज में शोर मचाने लगा। गांव वाले उसकी आवाज सुन कर घटनास्थल की तरफ दौड़े। घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी बच्चों को बचाने में जुट गए। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम

मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर बच्च्चों को बचाने का प्रयास किया। पर जब तक मिट्टी हटाई गई, तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery