Thursday, April, 02,2026

आंधी-बारिश और ओलों से फसलों को भारी नुकसान

जयपुर: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है। मंगलवार को जयपुर, शेखावाटी क्षेत्र, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और नागौर समेत कई जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी और पड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को आंधी-बारिश का दौर चला। कोटा में सबसे अधिक 20 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी और टपूकड़ा में 3 मिमी बारिश हुई। ओलावृष्टि का सबसे अधिक असर शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर के आसपास के इलाकों जैसे चौमूं और कालवाड़, सीकर (फतेहपुर), चूरू (राजगढ़-रतनगढ़), नागौर (डीडवाना-कुचामन, धनारी कलां), जोधपुर (लूणी) और श्रीगंगानगर (अनूपगढ़, अजमेर (नसीराबाद-रामसर), पदमपुरा) में पड़ा।

खैरथल-तिजारा के कोटकासिम और तिजारा क्षेत्र में 20 मिनट तक ओले गिरे, जिससे खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। सीकर शहर, झुंझुनूं, टोंक, चौमूं और नसीराबाद में भी ओलावृष्टि और तूफानी बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव से दिन के तापमान में 2 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कई शहरों में ठंडक बढ़ गई।

श्रीगंगानगर में बिजली गिरने से 3 बच्चे झुलसे

श्रीगंगानगर जिले में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चे झुलस गए। अनूपगढ़ के गांव 20 एलएम में एक ही परिवार के तीन बच्चे (डेढ़ साल का सन्नी, ढाई साल का इशांत और 15 साल की मौसी लक्ष्मी) घायल हुए, जिन्हें बीकानेर रेफर किया गया।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अप्रैल के पहले सप्ताह तक बना रहेगा। बैक-टू-बैक सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। मंगलवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, शेखावाटी क्षेत्र में देर शाम तक बारिश, तेज हवाओं और ओलों का दौर जारी रहा। उदयपुर और कोटा संभाग में बुधवार को छिटपुट बारिश तथा शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी क्षेत्र में रात्रि में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 3-4 अप्रैल को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery