Thursday, April, 02,2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और राज्य प्रोत्साहन से किसान सशक्त

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार गांव और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में देश में दी जाने वाली 6 हजार रुपए की राशि को राजस्थान सरकार ने बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी 22वीं किस्त के तहत प्रदेश के 66 लाख 76 हजार किसानों के खातों में 1,355 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने यह राशि चरणबद्ध रूप से 12 हजार रुपए तक बढ़ाने का आश्वासन भी दिया है। राज्य सरकार किसानों को जोखिम-मुक्त कृषि और पशुपालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वर्ष 2026-27 के लिए कृषि बजट 1,19,408 करोड़ रुपए रखा गया है। गेहूं पर अतिरिक्त 150 रुपए का बोनस, 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण, 6,473 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम और 16 लाख से अधिक पशुओं की निशुल्क बीमा पॉलिसी जैसी योजनाएं किसानों और पशुपालकों के आर्थिक संबल को मजबूत कर रही हैं।

भारत साथ ही विकसित रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम ('वीबी-जी राम जी') के तहत ग्रामीण रोजगार गारंटी को 125 दिन तक बढ़ाया गया है। इसमें जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना और प्रतिकूल मौसमी घटनाओं से निपटने वाले टिकाऊ कार्यों पर जोर दिया गया है। बुवाई और कटाई के मौसम में मजदूरों के लिए 60 दिन की समेकित विराम अवधि सुनिश्चित की गई है, जिससे कृषि उत्पादकता और श्रमिकों के हितों में संतुलन बना रहे। किसान और गांव की समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने न केवल ग्रामीण आजीविका सुरक्षित की है, बल्कि दीर्घकालिक विकास और टिकाऊ संपत्ति निर्माण की नींव भी रखी है। ऐसे प्रयास विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery