Thursday, April, 02,2026

शादी से घर लौट रहे युवक की तलवार से वार कर हत्या की

उदयपुर: पाटिया थाना क्षेत्र के खेड़ाघाटी, बलीचा में सोमवार रात को आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी। युवक चचेरे भाई की शादी के फंक्शन में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहा था।

तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। युवक की मौत के बाद मंगलवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। हत्या के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोपियों के घर पर हमले की आशंका के चलते तीन थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। ऋषभदेव डीएसपी राजीव राहर ने परिजनों से समझाइश की, लेकिन 3 बार की वार्ता विफल रही।

चचेरे भाई के साथ लौट रहा था घर

 मृतक नीलेश गरासिया (35) पुत्र लालजी अहमदाबाद में बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। मंगलवार को उसके चचेरे भाई की शादी थी। नीलेश और उसका दूसरा चचेरा भाई नरेश गरासिया सोमवार रात को शादी के फंक्शन में शामिल होकर एक किलोमीटर दूर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान युवकों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच नरेश ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

शादी समारोह में भी मौजूद थे हमलावर

नरेश ने बताया कि नीलेश पर अनिल, विपिन, जयदीप, बद्री, हितेश और अन्य ने मिलकर हमला किया। इनमें आधे से ज्यादा लोग पहले शादी समारोह में मौजूद थे। वे हमारे बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। जबकि कुछ युवक पहले से ही रोड पर खड़े हुए थे। जैसे ही मैं और नीलेश शादी समारोह से बाहर निकले, आरोपी भी बाइक लेकर पीछे आ गए। रास्ते में अचानक स्कूटी रुकवाकर ताबड़‌तोड़ हमला शुरू कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery