Thursday, April, 02,2026

'राजनीतिक गिद्ध' बन हालात भुनाना चाहती कांग्रेसः मोदी

थराद (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश की स्थिति को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल संकट की इस घड़ी में 'राजनीतिक गिद्ध' की तरह हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। गुजरात के थराद क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया युद्ध, अशांति और बढ़ती ईंधन कीमतों की चुनौती से जूझ रही है, तब भारत ने मजबूत विदेश नीति और नागरिकों की एकजुटता से हालात को प्रभावी ढंग से संभाला है। ईंधन कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार आम जनता पर इसका सीधा बोझ न पड़े, इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

अफवाहों से बचें, एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को उकसा रही है ताकि वे पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाएं और स्थिति को और बिगाड़ा जा सके। मोदी ने कहा, 'कुछ राजनीतिक दल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के बजाय संकट का फायदा उठाने की फिराक में हैं। वे चाहते हैं कि देश में अस्थिरता पैदा हो, जिससे उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सके।' प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि भारत किसी भी वैश्विक संकट का सामना करने में सक्षम है और सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाएगा। अपने संबोधन के अंत में मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और एकजुट रहकर चुनौतियों का सामना करें।

सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों और आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं के बीच भारत एक विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा है। साणंद में केन्स सेमीकॉन के 'आउटसोर्स्ट सेमीकंडक्टर' संयंत्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले दशकों के लिए प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा की मजबूत नींव रख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संयंत्र न केवल भारत की तकनीकी क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि वैश्विक बाजार में देश की स्थिति को भी सुदृढ़ करेगा।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery