Thursday, April, 02,2026

नालंदा मंदिर में भगदड़... 8 की मौत

बिहार शरीफ: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह मची भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। घटना उस समय हुई जब मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। प्रशासन के अनुसार अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लापरवाही के आरोप में दीपनगर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को छह-छह लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery