Thursday, April, 02,2026

परंपरा, सृजन व महिला सशक्तीकरण का जीवंत संगम

जयपुर: राजस्थान की समृद्ध कलात्मक विरासत को एक नए आयाम से जोड़ते हुए आईएएस नेहा गिरी की पुस्तक 'राजकृति-पेंटिंग बुक' का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकार्पण किया। यह पहल केवल एक पुस्तक का विमोचन नहीं, बल्कि उन अनगिनत ग्रामीण महिलाओं के सपनों को पहचान देने का प्रयास है, जिन्होंने अपने हुनर को आजीविका का आधार बनाया है। 'राजकृति' अपने आप में एक जीवंत दस्तावेज है। ऐसा दस्तावेज, जिसमें रंगों के माध्यम से पीढ़ियों की परंपरा, संस्कृति की गहराई और सृजन की सूक्ष्मता दर्ज है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा रचित ये चित्र केवल कला नहीं, बल्कि उनकी जीवन-यात्रा, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी कहते हैं। यह पुस्तक पारंपरिक कला को आधुनिक संदों से जोड़ते हुए उसे आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित करती है।

इस पहल की परिकल्पना व लेखन राज्य मिशन निदेशक, राजीविका, नेहा गिरी द्वारा किया गया है। पारंपरिक चित्रकला आधारित आजीविका को बढ़ावा देने की उनकी सोच उस समय से आकार लेने लगी थी, जब वे प्रतापगढ़ की जिला कलेक्टर थीं। वहीं से शुरू हुआ यह प्रयास आज राजीविका के माध्यम से एक व्यापक आंदोलन का रूप ले चुका है, जहां प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार तक पहुंच जैसे संगठित प्रयासों ने ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान और अवसर प्रदान किए हैं।

बदलाव की मिसाल

इस पुस्तक के हर पृष्ठ पर उकेरे गए रंग, रेखाएं और आकृतियां केवल सौंदर्य नहीं रचतीं, वे एक कहानी कहती हैं, एक ऐसी कहानी, जिसमें धैर्य है, संघर्ष है, सृजन है और सबसे बढ़कर आत्मविश्वास है। 'राजकृति' इसी विश्वास का उत्सव है, जहां परंपरा केवल संरक्षित नहीं होती, बल्कि नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ती है। यह पहल राजीविका की उस सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो संस्कृति आधारित आजीविकाओं को सशक्त बनाकर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करती है।

'राजकृति' में सजी राजस्थान की कलात्मक विरासत

इस पुस्तक में राजस्थान की विविध लोक एवं पारंपरिक चित्रकलाओं का सुंदर संकलन प्रस्तुत किया गया है, जैसे मांडना, पिचवाई से प्रेरित चित्र, बणी ठणी शैली, मिनिएचर पेंटिंग, कावड़ शैली की कथा-चित्रकला और अन्य लोक शैलियां। हर चित्र अपनी अलग पहचान लिए हुए है और हर शैली अपने भीतर एक सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। 'राजकृति' को केवल एक कलात्मक संकलन के रूप में नहीं, बल्कि एक सेतु के रूप में देखा गया है, जो ग्रामीण रचनात्मकता को व्यापक बाजार और संस्थागत मंचों से जोड़ता है। पुस्तक में शामिल प्रत्येक कलाकार और समूह की जानकारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो खरीदारों, संस्थाओं और कला प्रेमियों को सीधे इन महिला कलाकारों से जोडने का अवसर प्रदान करता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery