Friday, October, 02,2026

श्रुति भारद्वाज को फिर मिली RCDF की कमान

जयपुर: प्रदेश सरकार ने सरस डेयरी को अमूल और निजी डेयरी ब्रांड्स की तर्ज पर बड़े बाजार में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज को राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर फिर नियुक्त किया गया है। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी विभाग ने राज्य सरकार की अनुमति के बाद मंगलवार देर रात उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। उन्हें सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों के साथ पे- माइनस-पेंशन आधार पर छह माह के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति राजस्थान सहकारी समितियां अधिनियम, 2001 की धारा 29 और RCDF के उपनियमों के तहत की गई है। श्रुति भारद्वाज ने बुधवार को पद भार भी संभाल लिया। 'सच बेधड़क' ने भारद्वाज की सेवानिवृत्ति के समय ही सबसे पहले उनके इसी पद पर एक्सटेंशन की संभावना की जानकारी दी थी। निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते आदेश करीब एक माह तक अटके रहे।

दिल्ली, हरियाणा में विस्तार की तैयारी

सरस के उत्पादों को राजस्थान से बाहर ले जाने के लिए दिल्ली और हरियाणा के बाजार में दूध व अन्य डेयरी उत्पादों के विस्तार की योजनाओं पर भी काम हुआ। साथ ही लॉन्ग लाइफ प्रोडक्ट्स, आधुनिक पैकेजिंग, प्रोसेसिंग तकनीक और नए उत्पादों पर जोर दिया गया। सितंबर 2024 में RCDF की एमडी बनीं भारद्वाज करीब दो वर्ष तक इस पद पर रहीं। अब पुनर्नियुक्ति से सरकार ने सरस को राजस्थान से बाहर विस्तार देने और बड़े डेयरी ब्रांड्स के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने वाली योजनाओं में निरंतरता का संकेत दिया है।

प्रशासनिक गलियारों में इसलिए खास है फैसला

श्रुति भारद्वाज 31 अगस्त को इसी पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। इसके बाद करीब एक महीने तक RCDF के एमडी का पद खाली रहा। अब उसी अधिकारी को सेवानिवृत्ति के एक महीने बाद दोबारा उसी पद पर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि किसी स्वायत्त सहकारी निकाय के शीर्ष कार्यकारी पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को इसी पद पर पुनर्नियुक्त किए जाने का यह पहला मामला माना जा रहा है। आमतौर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं सरकार जरूरत के मुताबिक सलाहकार, आयोगों अथवा अन्य निर्धारित पदों पर लेती रही है। ऐसे में किसी महत्वपूर्ण कार्यकारी पद पर उसी अधिकारी को दोबारा जिम्मेदारी देना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना है। हालांकि सरकार ने नियुक्ति को वैधानिक प्रावधानों के तहत किया है और इसे मुख्य रूप से सरस के विस्तार की योजनाओं में निरंतरता और अनुभवी नेतृत्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

दूध से आगे मिठाई बाजार में सरस

श्रुति भारद्वाज के पिछले कार्यकाल में सरस को दूध और पारंपरिक डेयरी उत्पादों से आगे ले जाने पर जोर दिया गया। संगठित मिठाई बाजार में सरस की एंट्री और 'एक जिला-एक प्रोडक्ट' के तहत स्थानीय दुग्ध मिठाइयों को ब्रांड से जोड़ने की पहल इसी दौरान आगे बढ़ी। उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को सरस के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंचाना था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery