Friday, October, 02,2026

सर ! कस्टमर सपोर्ट से बोल रहे हैं... और उड़ाते थे डॉलर

जयपुर: जयपुर में फर्जी कस्टमर और टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर USA के नागरिकों से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम विंग और जयपुर वेस्ट जिला पुलिस ने बिंदायका थाना इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 24 मोबाइल, 13 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। कॉल सेंटर करीब 15 दिन से जयपुर में संचालित किया जा रहा था। पुलिस को इसके गुजरात और मुंबई में भी संचालित होने की जानकारी मिली है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि सिरसी रोड स्थित मंगलम ग्रांड रेजीडेंसी के फ्लैट में आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और इंटरनेट के जरिए फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। यहां ब्रांडेड कंपनियों के कस्टमर सपोर्ट और टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर USA के लोगों को संपर्क कर ठगी का जाल बिछाया जाता था।

399 से लेकर 599 डॉलर तक की वसूली

जांच में सामने आया कि आरोपी संभावित ग्राहकों को प्रोडक्ट और सर्विस के नाम पर मैसेज भेजते थे। इसके बाद प्री-अप्रूव्ड चार्जेज के नाम पर 399, 499 और 599 डॉलर तक की रकम जमा करवाने का झांसा दिया जाता था। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद तकनीकी जानकारी जुटाई गई और पुख्ता इनपुट के आधार पर कॉल सेंटर पर दबिश दी गई।

कई राज्यों और नेपाल के आरोपी

पुलिस ने गुजरात निवासी गोहिल निकुंज, सीकर निवासी वाहिद, पालघर निवासी रहीस, इरशाद, नगालैंड निवासी मोहम्मद इनाम हुसैन, जयपुर निवासी सौरभ शर्मा, गुजरात निवासी निशीथ, अक्षय, शिवम प्रजापति, देव दलाल, असम निवासी मानस खटनियार, चंडीगढ़ निवासी श्रेय भारद्वाज, नेपाल निवासी गगनपाल और अहमदाबाद निवासी दर्पण को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट और टेलीकॉम एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सरगना गुजरात निवासी हीरेश भाई फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कॉल सेंटर के संचालन, ठगी के नेटवर्क, बैंक खातों और विदेशों में किए गए संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery