Friday, October, 02,2026

पूर्व MP के बेटे की मौत का गहराया राज, पत्नी व पुत्र पर हत्या का केस

जयपुर: जवाहर सर्किल थाना इलाके में राजेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके पिता ने पुत्रवधू नीतू सिंह और पोते सौरव सिंह पर आरोप लगाते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नीतू और सौरव ने मिलकर राजेंद्र को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की और अनुकंपा नियुक्ति हासिल करने व संपत्ति हड़पने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया।

मृतक राजेंद्र के पिता रतन सिंह वर्ष 2009 से 2014 तक भरतपुर के सांसद रह चुके हैं। राजेंद्र पीडब्ल्यूडी में एक्सईएन के पद पर तैनात था। पिता के अनुसार राजेंद्र की शादी 11 मई, 2005 को नीतू सिंह से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और राजेंद्र ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का प्रकरण भी पेश किया था। नीतू और सौरव करीब छह-सात साल अलग रहने के बाद मई 2026 से राजेंद्र के साथ रहने लगे थे। इसके बाद पैसों और मकान को लेकर विवाद शुरू हो गया। शिकायत में पिता ने बताया कि 4 सितंबर को नीतू और सौरव ने राजेंद्र से पैसों और मकान को लेकर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। राजेंद्र ने परिवार के सदस्यों को भी बताया था कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। रतन सिंह ने नीतू के पिता और भाइयों पर भी फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। 4-5 सितंबर को घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। 11 सितंबर को राजेंद्र की मौत के समय नीतू और सौरव उसके साथ मौजूद थे। पिता का दावा है कि राजेंद्र के होंठ नीले पड़े हुए थे और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि हत्या से जुड़े साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी तोड़े गए और वारदात से संबंधित साक्ष्य घर के डीवीआर में मौजूद हैं। राजेंद्र की मौत के संबंध में 12 सितंबर को जवाहर सर्किल थाने में मर्ग दर्ज हो चुकी है। अब पिता ने नीतू, सौरव समेत अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery