Friday, October, 02,2026

पत्नी छोड़ गई तो नाराज बेटे ने ली मां की जान

डूंगरपुर: डोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओडा पंचायत के विकासोर गांव में पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज बेटे ने अपनी मां की लाठी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिता वालेंग ननोमा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

डोवड़ा थाने के एसआई नारायणलाल मीणा और एसआई नारायणलाल मईड़ा ने बताया कि आरोपी पवन की मां सुखी ननोमा बुधवार को घर में चाय बना रही थी। पवन पत्नी कैलाशी के छोड़कर जाने को लेकर मां से विवाद करने लगा। उसने चाय के बर्तन फेंके और घर से बाहर जाने लगा। मां ने उसे डांटा और पीछे गई। इसी दौरान पवन ने घर में रखी लाठी उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट से सुखी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वालेंग ने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पवन ने करीब छह साल पहले कैलाशी से प्रेम विवाह किया था। एक साल बाद बेटा हुआ, जिसके बाद कैलाशी बच्चे को छोड़कर चली गई। इसी बात को लेकर पवन माता-पिता से विवाद करता था। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery