Friday, October, 02,2026

मुख्यमंत्री ने दिया 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' का मंत्र

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सुमेरपुर में पाली, जालोर और सिरोही के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। सुमेरपुर में तीनों जिलों के कार्यकर्ताओं के संवाद का कार्यक्रम हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' को मूल मंत्र बनाकर प्रत्येक बूथ, पंचायत और वार्ड में काम करने तथा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में 204 में भाजपा के बोर्ड बने हैं। पाली के सभी 10, सिरोही के छह में से पांच और जालोर के पांच में
से चार निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता इसी जनसमर्थन के साथ पंचायत चुनावों की तैयारी करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद रखने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को कहा। सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

आज सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 12:25 बजे दांतारामगढ़ के जालूंड गांव स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 12:30 बजे रवाना होकर 12:40 बजे खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेंगे और 1:10 बजे तक श्याम बाबा के दर्शन एवं पूजा करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery