Friday, October, 02,2026

रिश्वत लेते रेलवे सेक्शन ऑफिसर समेत तीन अरेस्ट

दौसा: एसीबी ने बांदीकुई में कार्रवाई करते हुए रेलवे के सेक्शन ऑफिसर धर्मराज गुर्जर, बांदीकुई डिस्कॉम के एईएन छोटेलाल सैनी और लाइनमैन धर्मेन्द्र सैनी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों ने मीटर बदलने के एवज में परिवादी से 10 हजार रुपए मांगे थे। एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एएसपी ज्ञानसिंह चौधरी के नेतृत्व में तथा डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मीटर बदलने की प्रक्रिया में तीनों की भूमिका और रिश्वत मांगने के उद्देश्य की पड़ताल की जा रही है।

एड. एसपी सोनी और दलाल की रिमांड बढ़ी

उदयपुर। 272 प्लॉट प्रकरण में राहत देने के बदले 2 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी और कथित दलाल सज्जन सिंह जैन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। रिमांड पूरी होने पर बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 3 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने के निर्देश दिए। SOG के रीडर जसवंत राव की भूमिका भी जांच के दायरे में है। वह 26 सितंबर के बाद से कार्यालय नहीं पहुंचा और मोबाइल बंद है। एसीबी उसके घर सहित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, शिकायतकर्ता निरंजन मोगरा ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान जब्त सोने के दो बैंगल, घड़ी, प्लॉट दस्तावेज और DVR में कुछ सामान दर्ज नहीं किया गया। मोगरा ने यह भी आरोप लगाया कि SOG कार्यालय में उसकी पत्नी से SBI के खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाए गए थे।

अधीक्षक आवास से नकदी व गहने बरामद

सीजीएसटी के 3.12 करोड़ रुपए के शो कॉज नोटिस की राशि कम करने के बदले 60 लाख रुपए रिश्वत तय करने के मामले में एसीबी ने पहली किस्त के 25 लाख रुपए लेते दलाल सुशील पारीक और अनिल पारीक को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दोनों आरोपी अनिल पारीक व सुशील रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। अनिल पारीक केलवा में पेट्रोल पंप संचालित करता है, जबकि सुशील कुमार पारीक 100 फीट रोड पर टायर शोरूम चलाता है। जबकि उदयपुर के सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम को कोटा के सुकेत से डिटेन किया गया। एसीबी राजसमंद के एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि सांवलराम के आवास की तलाशी लेने पर वहां से 17.30 लाख रुपए नकद और 75 हजार रुपए के चांदी के जेवर मिले।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery