Friday, October, 02,2026

सरिस्का में आज से फिर लौटेगा जंगल सफारी का रोमांच

अलवर: सरिस्का टाइगर रिजर्व में तीन महीने के मानसून अंतराल के बाद गुरुवार से पर्यटकों के लिए जंगल सफारी फिर शुरू होगी। सफारी सुबह और शाम दो पारियों में होगी। अक्टूबर की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। ऐसे में शुरुआती दिनों में पर्यटकों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। सरिस्का प्रशासन ने पर्यटक मार्गों की मरम्मत, पानी, शौचालय और वेटिंग रूम सहित जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

सरिस्का और टहला गेट से होगा प्रवेश

सफारी के लिए सरिस्का और टहला गेट से प्रवेश होगा। पहली पारी सुबह 6:30 से 10 बजे और दूसरी दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक होगी। रिजर्व में कुल 35 जिप्सी और कैंटर वाहन पंजीकृत हैं। एक पारी में अधिकतम 392 पर्यटक जंगल भ्रमण कर सकेंगे। जिप्सी में छह पर्यटक बैठ सकते हैं और इसका किराया 8,000 रुपए निर्धारित है। कैंटर में 20 पर्यटक सफारी कर सकते हैं। 35 वाहनों में 28 की बुकिंग ऑनलाइन होती है। ऑफलाइन टिकट तभी मिलेगा, जब वाहन या सीट उपलब्ध होगी। कोर क्षेत्र में सफारी के तीन और बफर क्षेत्र में दो मार्ग हैं। मानसून के दौरान बंद रहे पर्यटक मार्गों को दुरुस्त किया गया है। जिप्सी को लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी चल रही है। सरिस्का एनसीआर के नजदीक होने से दिल्ली और गुरुग्राम से पर्यटक यहां दो से ढाई घंटे में पहुंच जाते हैं। इसी कारण देसी-विदेशी पर्यटकों में इसकी मांग बनी रहती है।

सरिस्का में वर्तमान में 56 बाघ

पार्क प्रशासन के अनुसार सरिस्का में वर्तमान में 56 बाघ हैं। इनमें 11 नर, 18 मादा और 27 शावक शामिल हैं। सफारी शुरू होने के पहले दिन 600 से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। मुख्य द्वार पर पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें सफारी के लिए रवाना किया जाएगा। मानसून के दौरान एक जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए कोर क्षेत्र बंद रहता है।

ऑडिटोरियम व इंटरप्रिटेशन सेंटर भी तैयार

पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑडिटोरियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर भी तैयार किया जा रहा है। यहां सरिस्का से संबंधित फिल्म दिखाई जाएगी और पर्यटकों को रिजर्व की जानकारी दी जाएगी। स्कूली बच्चों, महिलाओं और अन्य पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। अक्टूबर में एडवांस बुकिंग फुल होने से सरिस्का के साथ रणथंभौर में भी पर्यटकों को सफारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery