Saturday, April, 04,2026

अब पिंकसिटी में भी एम्स जैसा इलाज... रिम्स बनेगा नया सेंटर

जयपुर: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) अस्पताल को एम्स की तर्ज पर रिम्स (RUHS Institute of Medical Sciences) के रूप में विकसित करने की कवायद ने अब गति पकड़ ली है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को आरयूएचएस अस्पताल का दौरा किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ रिम्स के विकास पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने बजट घोषणा के अनुसार रिम्स के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में अत्यधिक रोगी भार है। ऐसे में आरयूएचएस को विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रिम्स को पूरी तरह से एम्स जैसा बनाया जाएगा, ताकि प्रदेश में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा अनुसंधान और शोध को नई दिशा मिल सके।

बैठक में एम्स के डॉ. रमेश अग्रवाल, डॉ. संजीव लालवानी, डॉ. अशोक जारयाल, डॉ. राजेश खड़गावत और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एम. के. आसेरी सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। इन सभी ने रिम्स के विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और आरयूएचएस के तकनीकी विकास पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल, कृषि आयुक्त नरेश गोयल, मुख्य सचिव कार्यालय की विशेषाधिकारी गरिमा नरूला, आरयूएचएस के कुलपति डॉ. प्रमोद येवले, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, आरयूएचएस के प्रिंसिपल डॉ. विनोद जोशी, अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता तथा स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य होंगे तय

बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि रिम्स के विकास के लिए साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य तय किए जाएं। इन लक्ष्यों के आधार पर कार्य को तेज गति से पूरा किया जाएगा। उन्होंने इसकी विस्तृत कार्ययोजना (प्लान) शीघ्र तैयार करने को कहा। मुख्य सचिव स्वयं प्रत्येक सप्ताह रिम्स की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि रिम्स को पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर विकसित किया जाए, ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं लेने में कोई परेशानी न हो और प्रक्रिया आसान व पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि रिम्स के विकास में आने वाली किसी भी बाधा को तुरंत दूर किया जाए। सभी आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त की जाएं। आधारभूत सुविधाएं, उपकरणों की खरीद और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का विस्तार चरणबद्ध तरीके से मिशन मोड में पूरा किया जाए। साथ ही रिम्स की स्थापना से संबंधित नियमों को भी जल्द अधिसूचित (नोटिफाई) करने के निर्देश दिए गए।

रिम्स में मिलेंगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में आरयूएचएस को एम्स जैसा विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान बनाने से जयपुर और पूरे राजस्थान के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां चिकित्सा अनुसंधान और शोथ कार्य को भी नई दिशा मिलेगी।

मरीजों से लिया फीडबैक

दौरे के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अस्पताल के ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू और अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हाल के समय में सुविधाओं के विस्तार के कारण आरयूएचएस अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। यहां अब कई तरह की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery