Monday, March, 09,2026

पर्यटन नीति और ट्रैवल मार्ट पर मंथन

भरतपुर: होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान और भरतपुर होटल एसोसिएशन की संयुक्त बैठक भरतपुर स्थित होटल उदय विलास पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन नीति 2026, होटल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न लाइसेंसों के सरलीकरण तथा भरतपुर में ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जाने सहित पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 बैठक को संबोधित करते हुए होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने पर्यटन नीति 2026 के तहत होटल और पर्यटन क्षेत्र को मिलने वाले संभावित लाभों की जानकारी दी। फेडरेशन के सचिव रणविजय सिंह ने होटल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न लाइसेंसों की प्रक्रिया को सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने से नए निवेशकों को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन उद्योग का विस्तार होगा।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के भरतपुर संभाग अध्यक्ष अनुपम सिंह ने कहा कि भरतपुर डिवीजन के प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रैवल मार्ट का आयोजन बेहद उपयोगी रहेगा।

ये भी रहे मौजूद

बैठक में फेडरेशन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया और सहसचिव कृष्ण अवतार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पर्यटन विकास और होटल उद्योग से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery