Thursday, October, 22,2026

छूट के लालच में कहीं खाली न हो जाए आपका बैंक खाता !

जयपुर: दिवाली पर ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती रौनक के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हैं। भारी छूट, फर्जी सेल, नकली वेबसाइट और संदिग्ध लिंक के जरिए ग्राहकों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, सरकारी डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने भी सख्ती की है। सरकारी ई-मेल आईडी से अमेजन, फ्लिपकार्ट और जोमैटो जैसी ई-कॉमर्स साइटों पर अकाउंट बनाने या उनसे संपर्क करने पर रोक लगाई गई है। पहले से बने ऐसे अकाउंट हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को 28 अक्टूबर तक अनुपालना रिपोर्ट भेजनी है।

ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत

जयपुर कमिश्ररेट साइबर थाने के इंस्पेक्टर मानसिंह राठौड़ के अनुसार, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बाद शुरुआती एक घंटा यानी 'गोल्डन ऑवर' अहम होता है। जल्द शिकायत मिलने पर रकम के लेन-देन को ट्रैक करने और संबंधित खातों से आगे निकासी रोकने की कोशिश की जा सकती है। ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

कमजोर पासवर्ड बदलने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सरकारी ई-मेल खातों के पुराने, कमजोर वा साझा पासवर्ड बदलने, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू करने और कंप्यूटर, लैपटॉप व सर्वर के सुरक्षा पैच तथा एंटीवायरस अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। अनावश्यक सेवाएं बंद करने को भी कहा गया है। पुलिस की एफआईआर, केस डायरी, गवाहों के बयान, बैंक विवरण और जांच रिपोर्ट तक पहुंच अधिकृत अधिकारियों व कर्मचारियों तक सीमित रखने पर जोर दिया गया है। सरकारी डेटा निजी ई-मेल पर भेजने या सार्वजनिक क्लाउड पर अपलोड करने पर भी रोक है। इसका उद्देश्य फिशिंग, पासवर्ड चौरी और अनधिकृत पहुंच के खतरे को कम करना है।

व्हाट्सएप हैक कर मांगते हैं पैसे

राजस्थान पुलिस ने व्हाट्सएप अकाउंट हैकिंग को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह के अनुसार, ठग संदिग्ध लिंक, फर्जी क्यूआर कोड और वेरिफिकेशन कोड हासिल कर अकाउंट पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद संपर्क सूची में शामिल लोगों से इलाज, दुर्घटना या इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं।

लिंक्ड डिवाइसेस में अनजान डिवाइस दिखना, बिना जानकारी संदेश भेजे जाना, अचानक लॉगआउट होना या बिना मांगे वेरिफिकेशन कौड़ आना खतरे के संकेत हैं। अनआन क्यूआर कोड स्कैन न करें और ओटीपी या टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन किसी से सांझा न करें। परिचित के नाम से अचानक पैसों की मांग आने पर दूसरे माध्यम से फोन कर पुष्टि करें।

फर्जी ऑफर और नकली वेबसाइट से सावधान

त्यौहारी सीजन में साइबर ठग ऑर्डर रद्द होने, डिलीवरी अटकने, गिफ्ट मिलने या भुगतान अपडेट करने के नाम पर फर्जी एसएमएस और ई-मेल भेजते हैं। ए.साई की मदद से तैयार नकली वेबसाइट और प्रचार सामग्रीअसली जैसी दिख सकती है।  लिंक खोलने पर लॉगिन विवरण, कार्ड की जानकारी, यूपीआई डिटेल या ओटीपी हासिल करने की कोशिश की जाती है। कई बार नकली वेबसाइट पर भुगतान के बाद सामान भी नहीं मिलता। पुलिस मुख्यालय ने ग्राहकों को सलाह दी है कि आकर्षक छूट के लालच में अनजान लिंक न खोलें। खरीदारी के लिए संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही इस्तेमाल करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery