Wednesday, August, 26,2026

सात दिन का दिया समयः एक्शन नहीं तो करेंगे राजभवन का घेराव

जयपुर: राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर युवा जागृति मंच राजस्थान ने मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया। मंच ने काउंसिल की रजिस्ट्रार जोइस कुरियन को पद से हटाने और उनके पूरे कार्यकाल की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराने की मांग की।

मंच के संयोजक ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता और संबद्धता देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उनका दावा है कि कॉलेजों के नाम एक साथ सूची में जारी करने के बजाय कथित तौर पर राशि मिलने के अनुसार संस्थानों को सूची में शामिल किया जाता है। मंच ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अवैध नर्सिंग पाठ्यक्रमों की जांच की मांग

मंच ने निजी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में सरकार की एनओसी के बिना संचालित किए जा रहे कथित अवैध नर्सिंग पाठ्यक्रमों की भी जांच की मांग की। मंच का आरोप है कि इन पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के नाम पर विद्यार्थियों से बड़ी राशि ली गई। इसकी भी जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है।

रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग

युवा जागृति मंच ने रजिस्ट्रार के खिलाफ एसीबी में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने, जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटाने और परिषद के रिकॉर्ड से दूर रखने की मांग की। साथ ही परिषद की मूल फाइलों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की मांग की, जिससे जांच के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका न रहे। मंच ने चेतावनी दी कि सात दिन में एसीबी जांच के आदेश नहीं हुए तो एसीबी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और राजभवन घेराव किया जाएगा। मंच का दावा है कि उसके पास आरोपों से जुड़े दस्तावेज, ऑडियो और लेन-देन के कथित सबूत हैं, जिन्हें जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा। साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल एक्ट में संशोधन कर रजिस्ट्रार पद पर आईएएस या आरएएस अधिकारी की नियुक्ति की व्यवस्था करने की मांग की गई।

एडमिशन कन्वीनर को कमरे में किया बंद

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्रों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को छात्रों ने एक बार फिर पीएचडी एडमिशन कन्वीनर एवं RUPA कन्वीनर प्रो. एसके गुप्ता को उनके कमरे में बंद कर दिया। छात्र पीएचडी की खाली पड़ी सीटों को भरने की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पीएचडी प्रवेश में SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की कई सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को खाली रखने के बजाय नियमानुसार सामान्य वर्ग से भरने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। छात्रों का आरोप है कि सीटें खाली रहने से विद्यार्थियों का नुकसान तो होगा ही, विश्वविद्यालय को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। छात्र नेताओं ने सवाल उठाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन आखिर पीएचडी की सीटों को खाली रखकर क्या हासिल करना चाहता है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि खाली पड़ी पीएचडी सीटों को भरने को लेकर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो विश्वविद्यालय परिसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery