Wednesday, August, 26,2026

महिला आरक्षण से बदले समीकरण भाजपा-कांग्रेस में टिकट की माथापच्ची

उदयपुर/जोधपुर: महिला आरक्षण की लॉटरी के बाद निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के भीतर टिकट की दावेदारी का गणित बदल गया है। उदयपुर में जिन नेताओं की खुद चुनाव लड़ने की तैयारी थी, उन्होंने पत्नी, रिश्तेदार और पुत्रवधुओं के नाम आगे बढ़ाए हैं, जबकि भाजपा विधायक ताराचंद जैन के बयान ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। जोधपुर में दोनों दल दावेदारों के इंटरव्यू और फीडबैक के आधार पर पैनल तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस 27 अगस्त को प्रदेश कमेटी को पैनल भेजेगी, वहीं भाजपा की पहली सूची रक्षाबंधन के बाद आने की चर्चा है।

उदयपुर कांग्रेस में वार्ड 17 से शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी डॉ. पूनम, वार्ड 16 से भूपेंद्र धाबाई की पत्नी, वार्ड 31 में राशिद खान की पत्नी आबिदा खान, मुस्तफा शेख की पत्नी हीना कौसर बानो पठान और फारुख कुरैशी की पत्नी रुबीना फारुख के नाम चर्चा में हैं। वार्ड 57 में मांगीलाल गुर्जर की पत्नी प्रेम देवी गुर्जर, वार्ड 35 में हर्षा चौबीसा व शालिनी पाराशर, वार्ड 36 में करण सिंह की पत्नी ज्योति शर्मा और वार्ड 40 में राजू भोजक की पत्नी दावेदार हैं।

3 चरणों से तय होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

जोधपुर में कांग्रेस पर्यवेक्षक विधानसभावार दावेदारों से संवाद कर रहे हैं। सरदारपुर विधानसभा में मोहनसिंह, शहर विधानसभा में मनोज चौधरी ने दावेदारों से बातचीत की। बुधवार को सूरसागर विधानसभा के पर्यवक्षक हरीनारायण चौधरी आवेदन लेंगे। मोहन सिंह के अनुसार दावेदारों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर पार्टी में सक्रियता, समितियों में भूमिका और राजनीतिक पृष्ठभूमि देखी जा रही है। जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों, स्थानीय नेताओं तथा लोकसभा-विधानसभा प्रत्याशियों से फीडबैक लेकर प्रत्येक वार्ड के 3 नामों का पैनल 27 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।

मेघवाल आज से बीकानेर दौरे पर

बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बुधवार से संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निकाय चुनावों के मद्देनजर दौरा अहम माना जा रहा है। मेघवाल कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। स्थानीय राजनीतिक समीकरण, चुनावी रणनीति और संगठन मजबूत करने पर चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery