Wednesday, August, 26,2026

सत्य साईं विश्वविद्यालय के कुलपति समेत 3 गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के खिलाफ एसओजी की कार्रवाई में बीपीएड डिग्री के नाम पर चल रहे खेल का खुलासा हुआ है। शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले भारमल राम की जांच करते हुए एसओजी विश्वविद्यालय तक पहुंची। जांच में श्री सत्य साई विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय, सीहोर के रिकॉर्ड में कथित तौर पर बैकडेट प्रविष्टियां किए जाने के संकेत मिले। मामले में कुलपति मुकेश तिवाड़ी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड़ और कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 25 दिसंबर 2022 को शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। सांचोर के धानता निवासी भारमल राम ने परीक्षा के लिए आवेदन किया और ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू की बीपीएड डिग्री का उल्लेख किया। एसओजी के अनुसार उसने परीक्षा में खुद बैठने के बजाय डमी अभ्यर्थी को बैठाया। परीक्षा पास करने के बाद उसका सरकारी शारीरिक शिक्षक पद पर चयन हो गया। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उसने सत्य साईं विश्वविद्यालय, सीहोर की बीपीएड डिग्री भी प्रस्तुत की। एसओजी को इस डिग्री के बैकडेट में जारी होने के प्रथम दृष्टया संकेत मिले।

जांच महानिरीक्षक पुलिस अजय पाल लाम्बा, डीआईजी भुवन भूषण यादव और एसओजी जयपुर के पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में चल रही है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों से एसओजी पूछताछ कर रही है। अब जांच का फोकस बैकडेट डिग्री तैयार करने वाले पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका पर है।

विश्वविद्यालय से रिकॉर्ड और कम्प्यूटर जब्त

एसओजी ने न्यायालय से सर्च वारंट लेकर विश्वविद्यालय में तलाशी ली और दस्तावेज, रिकॉर्ड तथा कम्प्यूटर डाटा जब्त किया। फॉरेंसिक जांच और ऑडिट में भारमल के नाम से दो अलग-अलग फीस लेजर अकाउंट मिलने की बात सामने आई। इनमें प्रविष्टियां बाद की तारीख में किए जाने और पुराने रिकॉर्ड को बैकडेट में दशनि के संकेत मिले। संबंधित परीक्षा का परिणाम 21 अक्टूबर 2022 को जारी हुआ था, जबकि फीस लेजर में प्रविष्टियां बाद में की गई थीं।

मुकेश तिवाड़ी कुलपति

श्री सत्य साई विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश तिवाड़ी की डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर उनकी प्रथम दृष्टया भूमिका सामने आने पर गिरफ्तारी हुई। बैकडेट रिकॉर्ड तैयार करने में उनकी भूमिका की जांच जारी है।

संजय राठौड़, परीक्षा नियंत्रक

परीक्षा और रिकॉर्ड से जुड़े अधिकारी होने के कारण कथित अनियमितताओं में उनकी भूमिका जांच के दायरे में है।

आनंद शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर

डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ी भूमिका सामने आने के बाद जांच की जा रही है कि रिकॉर्ड किसके निर्देश पर तैयार किए या बदले गए।

भारमल राम

डमी अभ्यर्थी बैठाने और कथित फर्जी/बैकडेट डिग्री के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है। उसके खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है।

66 अभ्यर्थियों की डिग्री इसी विश्वविद्यालय की

एसओजी के अनुसार विश्वविद्यालय में बीपीएड की 100 सीटें अनुमोदित हैं, जबकि भर्ती परीक्षा-2022 में 66 अभ्यर्थियों ने इसी विश्वविद्यालय की बीपीएड डिग्री प्रस्तुत की। इनमें अधिकांश डिग्रियों के बैकडेट में जारी होने की प्रथम दृष्टया जानकारी सामने आई है। अब इन सभी डिग्रियों और विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery