Wednesday, August, 26,2026

उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का होगा सम्मान

जयपुर:  थार सर्वोदय संस्थान, रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट व सिंपली जयपुर की ओर से होने वाले 15वें प्रिंसिपल्स व टीचर्स अवार्ड-2026 को लेकर आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने सच बेधड़क मीडिया ग्रुप व गणगौर टीवी के सीएमडी पवन अरोड़ा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सुधीर माथुर, सोमेंद्र हर्ष व अंशु हर्ष ने अरोड़ा को उनके नए चैनल की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने मीडिया के क्षेत्र में उनके नए प्रयास की सफलता की कामना करते हुए कहा कि नए मंच से समाज और प्रदेश से जुड़े सकारात्मक व जनहितकारी विषयों को नई आवाज मिलेगी।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अरोड़ा को 15वें प्रिंसिपल्स व टीचर्स अवार्ड-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। समारोह 6 सितंबर शाम 5 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों व शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा। 'माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन' के तहत सात पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। पवन अरोड़ा ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने की पहल की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery