Wednesday, August, 26,2026

पंचायत में कहासुनी, फूफा की सब्बल मारकर हत्या

हनुमानगढ़: जिले के चौहिलांवाली गांव में बेटियों के ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए हुई पंचायत खूनी विवाद में बदल गई। कहासुनी के दौरान 75 वर्षीय कृष्णलाल पुत्र पृथ्वीराज मेघवाल निवासी अबूबशहर, जिला सिरसा पर सब्बल से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन में सिर की हड्डी दो जगह टूटने और अधिक खून बहने की बात सामने आई। इसके बाद परिजन उन्हें श्रीगंगानगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना के अनुसार, गांव फेफाना के मेघवाल परिवार की तीन बेटियों का विवाह चौहिलांवाली में एक ही घर में हुआ है। पीहर पक्ष का आरोप है कि तीनों बेटियों को ससुराल पक्ष परेशान करता था। इसी विवाद को लेकर पंचायत रखी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बेटियों के ससुर धनाराम ने कृष्णलाल के सिर पर सब्बल से हमला किया। ममता पत्नी कुलदीप की रिपोर्ट पर धनाराम, भागीरथ, कुलदीप, प्रदीप, विनोद, तुलसी देवी और विमला देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी मीनाक्षी, एसआई ज्योति, टाउन थाना पुलिस, एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस हमले के कारण, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery