Wednesday, August, 26,2026

तीन मासूमों पर कुत्ते का हमला, एक का गाल फाड़ा

बांसवाडा: जिले पाटड़ी मोहकमपुरा गांव में घर के बाहर खेलते तीन मासूमों की हंसी मंगलवार सुबह अचानक चीखों में बदल गई। गांव में सुबह करीब 8:30 बजे आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक तीन बच्चों पर हमला कर दिया। डेढ़ साल का बलवन सबसे ज्यादा घायल हुआ। कुत्ते ने उसके गाल पर ऐसा हमला किया कि होंठ के पास से गाल फट गया। आंख और कान के पास भी काटने से बच्चा लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कुत्ते को भगाया।

केला के सिर की चमड़ी उधड़ी

बलवन के पिता ईश्वर ने बताया कि बेटा घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्ता अचानक उस पर झपटा। कुछ ही देर में पड़ोस के दो और बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। राकेश की 3 साल की बेटी केला के सिर को कुत्ते ने नोच लिया। हमले में सिर की चमड़ी उधड़ गई। वहीं दीपेश के एक साल के बेटे रविराज के सीने पर कुत्ते ने पंजे मार दिए।

गांव में दहशत का माहौल

परिजन तीनों बच्चों को पहले कुशलगढ़ अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर दोपहर करीब 12:15 बजे उन्हें बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है। मासूमों के परिजन अस्पताल में उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं। घर के बाहर खेलते बच्चों पर हुए इस हमले ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery