Wednesday, August, 26,2026

प्रवासी राजस्थानियों के सुझाव और अनुभवों का प्रदेश को मिले लाभ: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंगलवार को राजस्थान फाउंडेशन के 8 चैप्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से बदलते राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की मिट्टी की खुशबू पूरी दुनिया में फैला रहे हैं और अपनी
संस्कृति, परंपरा एवं ऐतिहासिक गौरव को भी प्रतिष्ठित कर रहे हैं। प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और योगदान की भावना को 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान में दिखाया है और पूरे उत्साह, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भागीदारी भी निभाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास भी, विरासत भी के मूल मंत्र के अनुरूप हमारी सरकार ने शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए भी चिह्नित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश से जोड़ने और उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर्स की बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाएं, ताकि प्रवासी राजस्थानियों के सुझावों एवं अनुभवों का लाभराज्य को मिल सके। साथ ही, राजस्थान फाउंडेशन के युवा एवं महिला विंग का शोध संचालन भी सुनिश्चित हो।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में कुल 40 चैप्टर्स हैं। इनमें से प्रथम चरण में 8 चैप्टर्स अहमदाबाद, दिल्ली, दोहा, पुणे, सूरत, म्युनिख, कुवैत और मस्कट के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से संवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह सभी चैप्टर्स से निवेश संबंधों प्रयासों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट ली जाती है। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर असवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकातों में व्यस्त रहे। नवनिर्वाचित राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा पीए-पीएस यूनियन, सचिवालय के पदाधिकारियों और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश में हुई बपर सरकारी भर्तियों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery