Wednesday, August, 26,2026

बैरिकेड तोड़े... वाटर कैनन और लाठीचार्ज

पटना:  बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE- 4 समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों ने डाक बंगला चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ छात्रों की ओर से पथराव किए जाने की भी सूचना है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) समेत विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य गांधी मैदान से मार्च करते हुए डाक बंगला पहुंचे। यहां पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। छात्रों ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

चिराग पासवान ने छात्रों से की मुलाकातः मंगलवार शाम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्रों ने उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक पहुंचाने का आग्रह किया। छात्र 18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery