Tuesday, June, 23,2026

नोहर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, PTI समेत चार अरेस्ट

हनुमानगढ़: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक सरकारी पीटीआई सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में नोहर पुलिस और डीएसटी टीम ने गांव असरजाना स्थित एक खेत की ढाणी पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने का काम चल रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुभाष विश्नोई, सुनील कुमार राजपूत, रविन्द्र राजपूत और विजयपाल सिंह को गिरफ्तार किया। विजयपाल सिंह पीटीआई के पद पर कार्यरत बताया गया है।

नशे का सामान व उपकरण जब्त

छापे में पुलिस ने 212 ग्राम अफीम, 5.36 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और उपकरण बरामद किए। इनमें मिथाइल प्रोपियोफेनोन, बेजीन, एसीटोन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, मिथाइलअमाइन और एन-मेथाइल-2-पाइरोलिडोन (एनएमपी) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री से करीब एक किलोग्राम एमडी ड्रग्स तैयार की जा सकती थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी मीना ने बताया कि एमडी निर्माण में उपयोग होने वाला मुख्य रसायन गुजरात से लाया गया था, जबकि कुछ रसायन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से मंगवाए गए थे।

अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

भीलवाड़ा। बिजौलिया क्षेत्र के चंपापुर गांव की पहाड़ियों में पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे अवैध फार्म हाउस को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ललित डीडवानिया ने बताया कि राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट और मौका पर्चा तैयार होने के बाद अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया गया। जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन गुढ़ा निवासी एक राजपूत परिवार के नौ खाताधारकों के नाम दर्ज है, जबकि भंवर बंजारा ने उस पर अवैध कब्जा कर तीन कमरे, बरामदा, किचन और लेट बाथ सहित पक्का निर्माण कर लिया था। बाद में यह परिसर करीब 7 हजार रुपए मासिक किराए पर ड्रग तस्करों को दे दिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि निर्माण करीब छह माह पहले किया गया था और फैक्ट्री में ड्रग उत्पादन का काम दो-तीन दिन पहले ही शुरू हुआ था। बुधवार को हुई कार्रवाई में पुलिस ने 36 किलोग्राम एमडीएमए, 155 लीटर केमिकल 30 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड और 8.50 किलोग्राम कास्टिक सोडा बरामद किया था। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

थार से 2 किलो अफीम बरामद, चार अरेस्ट

सीकर। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी से 2 किलो 69 ग्राम अफीम बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने भढाढर क्षेत्र में एक होटल के पास लाल पट्टी वाली नंबर प्लेट लगी काले रंग की थार को रोककर जांच की। गाड़ी में सवार सुखदेव, कृष्ण कुमार, जितेंद्र और प्रताप संदिग्ध मिले। तलाशी के दौरान वाहन के पिछले हिस्से में बने गुप्त स्थान से दो पॉलिथीन में अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ से अफीम लेकर आए थे। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery