Sunday, June, 21,2026

'राहुल गांधी हर मुद्दे को बना देते हैं राजनीतिक मंच'

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राहुल गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के हर महत्वपूर्ण विषय को राजनीतिक आयोजन में बदलकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधना चाहते हैं। जनता अब कांग्रेस की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने नीट परीक्षा को लेकर राहुल गांधी के कोटा दौरे और छात्रों से संवाद कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, कूटनीतिक मामलों और संवैधानिक संस्थाओं जैसे गंभीर विषयों पर भी राहुल गांधी राजनीति करने का अवसर तलाशते रहते हैं।

कांग्रेस की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही जनता

शेखावत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं और जनहित के बजाय राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र में जनता का अंतिम फैसला होता है और लगातार चुनावी हार यह साबित करती है कि जनता कांग्रेस की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस के भीतर भी कई नेता राहुल गांधी को गंभीरता से लेना बंद कर चुके हैं। विपक्ष द्वारा भाजपा पर लगाए जाने वाले आरोपों पर शेखावत ने कहा कि विपक्ष का धर्म ही आरोप लगाना है। कई बार अपनी आंतरिक समस्याओं और राजनीतिक संकटों का ठीकरा भी भाजपा पर फोड़ा जाता है, लेकिन जनता इन आरोपों के पीछे की राजनीति को समझती है।

पूरी पारदर्शिता के साथ होगी नीट परीक्षा

नीट परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित
मानकों के अनुरूप आयोजित कराना है। सरकार आधुनिक तकनीक जरिए परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बना रही है। उन्होंने
विद्यार्थियों से किसी भी अफवाह या बहकावे में नहीं आने और अपनी मेहनत व तैयारी के आधार पर परीक्षा देने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery