Sunday, June, 21,2026

देश का कुख्यात नकबजन सतपाल फौजी गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने झोटवाड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े फ्लैट से लाखों रुपए की नकदी और आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग सरगना सतपाल सिंह चौहान उर्फ सतपाल फौजी और उसके साथी पवन कुमार तंवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार भी बरामद की है। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि मामले की जांच में एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। पूछताछ में दोनों ने झोटवाड़ा समेत अन्य वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने 13 जून को कारोबारी राकेश अग्रवाल के सूने फ्लैट के ताले तोड़कर करीब 38 लाख रुपए नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। सतपाल फौजी हत्या, फायरिंग, चोरी, नकबजनी और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में कई बार जेल जा चुका है। इसकी गिरफ्तारी से विभिन्न राज्यों में लंबित कई संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे की उम्मीद है।

हत्या के मामले से शुरू हुआ अपराध का सफर

हरियाणा के मानेसर स्थित आईएमटी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सतपाल फौजी वर्ष 2004 में गांव के एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पहली बार जेल गया था। जेल में लंबे समय तक रहने के दौरान उसकी दोस्ती विभिन्न राज्यों के अपराधियों से हुई। बाद में नौकरी छूटने के बाद उसने अपराध को ही पेशा बना लिया।

देशभर में फैला है नेटवर्क

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फौजी गैंग के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी हाल ही में 10 फरवरी 2026 को उदयपुर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था और बाहर आते ही फिर से सक्रिय हो गया।

बदलने वाला था पहचान

जांच में चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सतपाल फौजी भविष्य की वारदातों के लिए अपना चेहरा बदलने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने सिलिकॉन अथवा कृत्रिम मुखौटा तैयार करवाने के लिए अपने एक परिचित को दो लाख रुपए अग्रिम दे रखे थे। आरोपी का मानना था कि आजकल हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण उसकी पहचान उजागर हो सकती है, इसलिए वह नया चेहरा अपनाकर पुलिस को चकमा देना चाहता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery