Sunday, June, 21,2026

नकली नोटों से ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने नकली नोटों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश पीयूष चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी का निवासी है और पत्रकार कॉलोनी थाने में दर्ज मामले में वांटेड चल रहा था। स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि जाली नोटों की सप्लाई करने वाले बदमाश शहर में आने वाले हैं। इस पर सीएसटी ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर सीकर रोड पर घेराबंदी की।

पुलिस को देख आरोपी कार लेकर भागने लगे, लेकिन दुर्घटना होने पर एक बदमाश को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो साथी हिमांशु गुर्जर और इन्द्र सिंह शेखावत फरार हो गए। कार की तलाशी में 7 लाख रुपए की 14 गड्डियां बरामद हुईं। गड्डियों में ऊपर-नीचे कुछ असली नोट और बीच में 'चिल्ड्रन बैंक' लिखे नकली नोट भरे हुए थे। साथ ही अलग-अलग नंबरों की 7 नंबर प्लेट भी मिलीं। गिरोह के खिलाफ पत्रकार कॉलोनी, श्याम नगर और मुहाना थानों में कई मामले दर्ज हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery