Sunday, June, 21,2026

नीट-यूजी री-एग्जाम आज सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

जयपुर/नई दिल्ली: देशभर में रविवार को आयोजित होने जा रही नीट-यूजी री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि राजस्थान में 27 जिलों के 611 केंद्रों पर करीब 2.09 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

पुनर्परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के प्रयासों के तहत शनिवार को देशभर में 'मॉक डिल' की गई। पेपर लीक विवाद के बाद इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, राज्य सरकार, पुलिस, एसओजी और खुफिया एजेंसियों ने बहुस्तरीय और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। राजस्थान में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र जयपुर (106), सीकर (102) और कोटा (92) में बनाए गए हैं। ये तीनों शहर देश के प्रमुख कोचिंग हब माने जाते हैं, इसलिए यहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसओजी और पुलिस की विशेष टीमें लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा। अफवाह फैलाने वालों और फर्जी पेपर बेचने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया है।

सशस्त्र एस्कॉर्ट में पहुंचेगा पेपर, 24 घंटे निगरानी में स्ट्रॉन्ग रूमः प्रश्न पत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्र तक सशस्त्र पुलिस एस्कॉर्ट में पहुंचाया जाएगा। सभी स्ट्रॉन्ग रूम 24 घंटे निगरानी में हैं और हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड की जा रही है। परीक्षा सामग्री की ट्रैकिंग के लिए जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है।

58% छात्राएं परीक्षा में, एक सीट पर 18 दावेदारः इस वर्ष परीक्षा में लगभग 58 प्रतिशत छात्राएं शामिल है। देशभर में 1.29 लाख एमबीबीएस सीटों के लिए मुकाबला होगा। औसतन एक सीट के लिए 18 अभ्यर्थी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। पारदर्शी पानी की बोतल, जरूरी मेडिकल अनुमति और एनटीए द्वारा निर्धारित वस्तुओं को ही अनुमति दी जाएगी। मोबाइल, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। सख्त सुरक्षा व्यवस्था और हाई-टेक निगरानी के बीच नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर देशभर में सतर्कता चरम पर है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी। लेकिन एग्जाम सेंटर पर चेकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक से लैस केंद्र

हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, सिग्नल जैमर, मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की फुल फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला स्टाफ द्वारा की जाएगी। प्रत्येक 100 अभ्यर्थियों पर एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा।

अजमेर में पेपर बेचने का दावा, जांच शुरू

अजमेर में कथित तौर पर नीट पेपर बेचने का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। शिकायत के अनुसार मोबाइल कॉल और वीडियो कॉल के जरिए पेपर दिखाकर 30 हजार रुपए की मांग की गई। पुलिस इसे साइबर ठगी या अफवाह मानकर भी जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery